Entertainment

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस पर बिहार पुलिस ने एक बार फिर कुक का बयान दर्ज किया

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा FIR कराने के बाद अब बिहार पुलिस भी इस केस के लेकर काफी एक्टिव हो गई है। मुंबई पुलिस तो इस केस की जांच पहले से ही कर रही है, लेकिन हाल ही में सुशांत के पिता ने बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी जिसके बाद अब इस बिहार पुलिस में केस की छानबीन में जुट गई है।

बिहार पुलिस फिलहाल छानबीन के लिए मुंबई पहुंची हुई है और सुशांत से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। इस सिलसिले में पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के कुक का भी बयान दर्ज किया है। जिस वक्त सुशांत ने आत्महत्या की थी तब उनके कुक घर पर मौजूद थे। जब सुशांत के कमरे का दरवाज़ा बार-बार खटखटाने पर भी उन्होंने दरवाज़ा नहीं खोला था तो कुकु ने ही सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड को खबर की थी और फिर ताला तोड़ने वाले को बुलाया था। यही वजह से ही पुलिस ने सुशांत के कुक का भी बयान दर्ज किया है।

आपको बता दें कि सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना के राजीव नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है जिसमें उन्होंने आत्महत्या के लिए उकासाने से लेकर पैसों के हेरफेर तक के कई गंभीर आरोप लगाए हैं।  केके सिंह द्वारा एफआईआर कराने के बाद ही इस केस में एक नया मोड़ गया है। अब दोनों की पार्टी इस केस लेकर काफी एक्टिव हो गई हैं। एक तरफ जहां सुशांत के परिवार वाले रिया  पर कई आरोप लगा रहे हैं तो उधर रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है कि इस केस की जांच मुंबई में होनी चाहिए। फिलहाल मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस दोनों केस की इन्वेस्टिगेशन में लगे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button