Uttarakhand

टिहरी गढ़वाल ने स्वगणना अभियान में रचा नया कीर्तिमान

देहरादून। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत संचालित स्वगणना अभियान में जनपद टिहरी गढ़वाल ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए जनभागीदारी की एक नई मिसाल पेश की है। जनपद में 17,038 नागरिकों ने ऑनलाइन स्वगणना की। निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखण्ड इवा आशीष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा और एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी अग्रवाल के नेतृत्व और प्रयासों से यह उपलब्धि संभव हो सकी।
इस अभियान में जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों सहित नगर पंचायत अध्यक्षों, अन्य जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। देवप्रयाग से विनोद कंडारी, टिहरी से किशोर उपाध्याय, धनौल्टी से प्रीतम पंवार एवं घनसाली से शक्तिलाल शाह सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों ने स्वयं स्वगणना कर आमजन को भी इसके लिए प्रेरित किया। विशेष उपलब्धि के रूप में जनपद के 1048 निर्वाचित ग्राम प्रधानों ने शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करते हुए स्वयं स्वगणना की। नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सूचनारू स्वगणना करने के उपरांत प्राप्त विशिष्ट स्वगणना आईडी को सुरक्षित रखें। 1 दिसम्बर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर स्वगणना के दौरान दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान नागरिक अपनी एसईआडरी संबंधित प्रगणक को उपलब्ध कराएं, ताकि विवरण का मिलान एवं सत्यापन किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button