States

उत्‍तराखंड के उत्तरकाशी जिले से लगी चीन सीमा पर वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान

सीमांत जनपद उत्तरकाशी के नेलांग बॉर्डर की अंतिम चौकियों पर सेना और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। चीन सीमा से लगे इस बॉर्डर पर भी सेना को सतर्क किया गया है। सोमवार की सुबह वायु सेना ने विमान से दो बार उत्तरकाशी के सीमांत क्षेत्र का हवाई दौरा किया।

बता दें कि उत्तराखंड की चीन सीमा पर सुरक्षा की चौकसी को लेकर वायु सेना भी अलर्ट है। चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर सेना की गतिविधि बढ़ गई है। सीमा की ओर जाने वाले जवान पहले चिन्यालीसौड़ में रूके हैं। सेना के जवानों की आवाजाही की स्थिति पिछले दो दिनों से बनी हुई।

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की ओर से की गई हिंसक झड़प के बाद से सीमांत जनपद उत्तरकाशी के बॉर्डर पर भी सेना अलर्ट हो गई हैं। चीन को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए सेना तैयार हैं। उत्तरकाशी के बॉर्डर पर भारतीय सेना की नौ बिहार रेजीमेंट के सैनिक तैनात हैं। यहां सेना पहले से ही अलर्ट मोड में है। यहां सेना किसी तरह की चूक नहीं चाहती है। भारत-चीन की 345 किलोमीटर लंबी सीमा उत्तराखंड में है। इसमें उत्तरकाशी में करीब 122 किलोमीटर लंबी सीमा है। इस सीमा पर चौकसी की जिम्मेदारी आइटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) के पास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button