States

रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आक्सीजन प्लांट का किया लोकार्पण

रुड़की। रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। इससे पहले कई स्थानों पर कार्यकर्त्‍ताओं ने स्वागत किया। सीएम नेहरू स्टेडियम में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। रुड़की के सिविल अस्पताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से आइसीयू वार्ड का भी उद्घाटन किया जाना था, लेकिन मुख्यमंत्री केवल आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करके ही वापस लौट गए। मुख्यमंत्री के आइसीयू वार्ड का उद्घाटन और निरीक्षण नहीं करने पर अस्पताल के स्टाफ में नाराजगी है। अस्पताल स्टाफ का कहना है कि उनकी ओर से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर काफी दिनों से तैयारियां की जा रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री के आइसीयू का उद्घाटन नहीं करने से उनमें मायूसी है।

शहर में लगा जाम

शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे सीएम पुष्कर सिंह धामी रुड़की पहुंचे। इस दौरान शहर में हाईवे पर दोनों तरफ से ट्रैफिक रोक दिया गया, जिससे शहर में जाम की स्थिति बन गई। शहर के मलकपुर चुंगी सेना चौक रुड़की टाकीज गणेशपुर पुल राम नगर आजाद नगर चौक आदि जगह पर जाम की स्थिति रही। सीएम का काफिला सिविल अस्पताल के लिए रवाना किया गया। अस्पताल से उनका काफिला जीवनदीप आश्रम जाएगा। वहां से फिर वह नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button