States

सीएम धामी ने कहा भाजपा सरकार उत्तराखंड को टूरिज्म के क्षेत्र में देश का नंबर-वन राज्य बनाएगी

देहरादून उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट के दूसरे दिन सीएम धामी ने फेस्ट में लगे स्टाल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा भाजपा सरकार उत्तराखंड को टूरिज्म के क्षेत्र में देश का नंबर-वन राज्य बनाएगी। अगले दस साल में राज्य विश्व पटल पर अपनी अलग छाप छोड़ेगा। यहां स्विटजरलैंड से भी बेहतर पर्यटन गतिविधियां विकसित हो सकती हैं।

मालसी स्थित सॉलिटेयर फार्म में पर्यटन विकास परिषद की ओर से दो दिवसीय उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने फेस्ट में लगे स्टाल पर जानकारी ली। इस दौरान सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड में हर तरह की संभावनाएं हैं। वहीं, चार धाम यात्रा पर सीएम ने कहा कि ये यात्रा पहाड़ की आजीविका की रीढ़ है। चार धाम आने वाले यात्रियों को सुविधा देने के लिए सरकार कटिबद्ध है। जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चार धाम के लिए व्यवस्था दुरुस्त रहे।

पर्यटन निवेश के लिए अलग से बनेगा प्रकोष्ठ 

सीएम धामी ने कहा कि कर्णप्रयाग रेल लाइन की सिर्फ कल्पना की जा सकती थी, लेकिन यह कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। इसके अलावा पर्यटन दिवस पर घोषणा करते हुए कहा कि पर्यटन निवेश के लिए अलग से प्रकोष्ठ बनेगा, जिसकी निगरानी पर्यटन विभाग करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button