Uttarakhand

उत्तराखंड कौथिग में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित रेंजर्स ग्राउंड में अखिल गढ़वाल सभा द्वारा आयोजित ‘कौथिग 2026’ में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी लोकसंस्कृति, रीति-रिवाज और परंपराएं हमारी पहचान हैं। इनका संरक्षण करना और इन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अखिल गढ़वाल सभा द्वारा ‘कौथिग’ जैसे आयोजनों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने की दिशा में सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा के संस्थापक कमल घनशाला, अध्यक्ष रोशन धस्माना, उपाध्यक्ष निर्मला बिष्ट, गजेंद्र भंडारी, उदय शंकर, वीरेंद्र असवाल, सूर्य प्रसाद भट्ट, अजय जोशी, मोहन सिंह खत्री सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button