National

PM मोदी की वर्चुअल बैठक, इस बैठक में तमिलनाडु पश्चिम बंगाल महाराष्ट्र पंजाब बिहार गुजरात तेलंगाना और अन्य मुख्यमंत्री भी मौजूद

देश में कोरोना वायरस के मामलों के कम होने के आसार जल्द नजर नहीं आ रहे। बीते कई दिनों से संक्रमण के रोजाना 50 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार, गुजरात, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर रहे हैं। राज्यों के मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों में कोरोना वायरस के हालात की जानकारी दे रहे हैं।

बैठक में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, तमिलनाडु के सीएम के पलानीस्वामी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, गुजरात के सीएम विजय रूपानी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार शामिल हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बैठक में भाग ले रहे हैं।

वहीं, पीएम मोदी के साथ इस बैठक में कैबिनेट सचिव, केंद्रीय गृह सचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव भी मौजूद हैं। पीएम मोदी कोरोना प्रभावित राज्या पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इस साल मार्च में पहली बार लॉकडाउन की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ कई बैठक की थी।

इन सबके बीच देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 22 लाख 68 हजार 676 और मृतकों की संख्या 45,257 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी आंकडों के मुताबिक बीते चौबीस घंटे के दौरान 53,601 नए मामले सामने आए और 871 लोगों की मौत हुई। कुल 15 लाख 83 हजार 490 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और सक्रिय मामले छह लाख 39 हजार 929 रह गए हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर ब़़ढकर 69 फीसद हो गई है।.

कोरोना संकट के बीच देश के कई राज्यों में बढ़ से बूरा हाल है। सोमवार को पीएम ने देश में बाढ़ के हालात की समीक्षा करने के लिए छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें असम, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और केरल के मुख्यमंत्रियों और कर्नाटक के गृह मंत्री ने हिस्सा लिया। बैठक में दक्षिण पश्चिम मानसून और बाढ़ से पैदा होने वाले हालात से निपटने के राज्यों की तैयारियों का आकलन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button