States

उत्तराखंड: कोविड महामारी के बीच आगामी चारधाम यात्रा रद्द, कपाट अपने तय समय पर खुलेंगे: मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत

देहरादून। उत्तराखंड में अगले माह शुरू होने वाली चारधाम यात्रा स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के अनुसार कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि चारधाम के कपाट तय तिथियों को खुलेंगे, मगर फिलहाल यात्रा स्थगित रहेगी। परिस्थितियों को देखते हुए आने वाले दिनों में स्थानीय निवासियों को अनुमति देने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

बता दें कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि पहले ही घोषित की जा चुकी है। केदारनाथ के कपाट 17 मई और बदरीनाथ के कपाट 18 मई को खोले जाएंगे। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट 14 मई, जबकि गंगोत्री धाम के कपाट 15 मई को खोले जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button