Entertainment

टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा कोरोना वायरस संक्रमित, जानें- अब कैसी है तबीयत

कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म जगत से लेकर टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। अभी तक कई स्टार्स को कोरोना वायरस हुआ है, जिसमें से कई लोग इससे जंग जीत चुके हैं तो कई स्टार्स अभी भी जंग लड़ रहे हैं। अब टीवी एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा का नाम भी इसमें जुड़ गया है, जो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते एक्ट्रेस का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था और अब वो ठीक हो रही हैं।

टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ एक्ट्रेस ने बताया है कि वो अभी ठीक हो रही हैं और होम क्वॉरंटीन में हैं। दरअसल, उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्होंने अपना टेस्ट करवाया था और वो पॉजिटिव आया था। उनकी रिपोर्ट 27 सितंबर को आई थी और अब उनकी तबीयत काफी ठीक है। बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस बिग बॉस में एंट्री लेने को लेकर खबरों में थीं, बताया जा रहा था कि एक्ट्रेस शो को हिस्सा बन सकती हैं।

एक्ट्रेस ने 2013 से 2019 तक ‘ये है मोहब्बतें’ में सिमरन भल्ला का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस अभी अपने होमटाउन जयपुर में हैं। साथ ही उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा है, ‘क्वारंटाइन होने के बाद मुझे यह एहसास हुआ कि मेरे पास दुनिया को बदलने के लिए कुछ असाधारण करने का मौका है। एक ऐसी दुनिया जहां हम एक-दूसरे के प्रति दयालु हैं। एक ऐसी दुनिया जहां हम एक-दूसरे के प्रति दयालु होते हैं और दूसरों का जज नहीं करते हैं और ऐसे समय के दौरान मुझे यह एहसास हुआ। इसलिए, मैं सभी से प्यार और सद्भाव फैलाने और एक-दूसरे का सम्मान करने का आग्रह करता हूं।’

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के बाद लगातार इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर रही हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। वहीं इंस्टाग्राम पर उनके पांच लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button