Entertainment

अमिताभ बच्चन ने बताया है जब आराध्या और ऐश्वर्या को अस्पताल से छुट्टी मिली

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, ऐश्वर्या राय और आराध्या के नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। ऐश्वर्या और आराध्या के डिस्चार्ज होने के बाद अमिताभ बच्चन भावुक नजर आए और उन्होंने अपने ट्वीट में भी बताया कि वो अपने आंसू नहीं रोक पाए। तभी एक शख्स ने उन्हें रोने से मना किया और कहा कि आप भी जल्दी ही घर आ जाओगे।

यह शख्स कोई और नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन थी, जिन्होंने अमिताभ के आंखों में आंसू देखकर रोने से मना किया और कहा कि आप जल्द ही ठीक हो जाएंगे। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में इस भावुक पल के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा, ‘प्यारी बच्ची और बहूरानी घर चले गए और आंसू निकल गए, तभी आराध्या ने गले लगाते हुए मुझे ना रोने के लिए कहा… आप भी जल्द ही घर आ जाओगे।’

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया था- ‘अपनी छोटी बिटिया और बहुरानी को अस्पताल से मुक्ति मिलने पर मैं रोक ना पाया अपने आंसू… प्रभु तेरी कृपा अपार, अपरम्पार।’ साथ ही इंस्टाग्राम पर अमिताभ ने ऐश्वर्या और आराध्या की एक फोटो भी शेयर की है।’ अमिताभ के इस पोस्ट के बाद फैंस अमिताभ बच्चन के भी जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

इसके साथ ही ब्लॉग एक्टर ने उस शख्स को भी करारा जवाब दिया, जो अमिताभ बच्चन की तबीयत ज्यादा खबर होने की कामना कर रहे थे। एक्टर ने बताया कि कुछ लोग आशा कर रहे हैं कि उन्हें कोविड-19 के साथ ही मर जाना चाहिए। बता दें कि पहले ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन को कोरोना पॉजिटिव आने पर घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया था, लेकिन उसके बाद उन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया गया है और अब नेगेटिव आने के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button