National

दिल्ली CM को धमकी देने वाला गिरफ्तार,पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

 गाजियाबाद। कोतवाली पुलिस ने दिल्ली की मुख्यमंत्री को धमकी देने वाले आरोपित श्लोक त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल का कहना है कि 32 साल के श्लोक त्रिपाठी ने शराब के नशे में फोन कर दिया फिर मोबाइल बंद कर लिया। आरोपित को पकड़कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है।

आरोपी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी थी। डायल-112 पर बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर यह सूचना दी। गाजियाबाद पुलिस को सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

इसके बाद यह सूचना दिल्ली पुलिस के साथ साझा करने के साथ ही आरोपित की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई। हालांकि जिस नंबर से फोन आया था वह बंद जा रहा है। उसकी अंतिम लोकेशन पुलिस को पंचवटी कॉलोनी की मिली है।

 

एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पांच जून की रात कॉलर ने पुलिस को डायल-112 पर दिल्ली की मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद से पुलिस टीमें आरोपित की तलाश में जुटी रही।

सूचना के बाद पीआरवी, चीता मोबाइल व थाना कोतवाली नगर की पुलिस टीम धमकी देने वाले आरोपित के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पंचवटी कालोनी पहुंची, लेकिन काफी तलाश के बाद भी कोई संदिग्ध नहीं मिला।

एसीपी के अनुसार जिस नम्बर से दिल्ली की सीएम के लिए धमकी भरा कॉल आया था उसका आईडी निकाल कर ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा सर्विलांस द्वारा भी इस पर कार्य चल रहा है। कई टीमें गठित कर दी गई है, जल्द ही धमकी देने वाले आरोपित की गिरफ्तारी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button