Uttarakhand

दीपावली से पहले यूपीसीएल के कार्मिकों को महंगाई भत्ते का तोहफा, खुशियों की लहर

देहरादून। दीपावली के उल्लास के बीच उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है। निगम प्रबंधन द्वारा कार्मिकों को महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ प्रदान करने का आदेश जारी किया गया है। इसके तहत निगम में कार्यरत समस्त पूर्णकालिक नियमित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिनांक 01 जुलाई, 2026 से मूल वेतन का 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता अनुमन्य किया गया है।
इस संबंध में उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी शासनादेश के अनुपालन में निगम स्तर पर कार्यालय ज्ञापन जारी किया गया है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ ही जुलाई 2026 से अक्टूबर 2026 तक की अवधि के एरियर का भुगतान नवंबर 2026 माह के वेतन के साथ नकद रूप में किया जाएगा। वहीं, 01 नवंबर, 2026 से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान नियमित मासिक वेतन के साथ किया जाएगा। महंगाई भत्ते में इस वृद्धि से निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी तथा दीपावली के पर्व की खुशियां और भी बढ़ेंगी। निगम प्रबंधन द्वारा शासन के निर्देशों के अनुरूप यह निर्णय कार्मिकों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button