States

दून-मसूरी के बीच रोडवेज बसों की कमी

देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी में उत्तराखंड परिवहन निगम व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। निगम की बसें नियमित रूप से संचालित नहीं होने से सैलानियों सहित स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले परिवहन निगम मे मसूरी देहरादून मार्ग पर नियमित बस संचालन का भरोसा दिलाया था। साथ ही अतिरिक्त बसें चलाने की बात कही थी। पर्यटन सीजन शुरू हो गया है, लेकिन परिवहन निगम नियमित रुप से बसे संचालित करने में नाकाम है। साथ ही मसूरी के पास धारकों को भी बस चालक गाड़ियां नहीं रोक रहे हैं, जिससे सैकड़ों पास धारक परेशान हैं। शहर के गांधी चैक और लाइब्रेरी बस स्टेशन से समय पर बसे नहीं मिलने से सैलानी और स्थानीय लोग परेशान हैं।

स्थानीय निवासी निधि तिवारी ने कहा कि शहर में पर्यटन सीजन में भी बसें नियमित रूप से संचालित नहीं हो रही हैं। जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय छात्र शुभम सिंह पुंडीर का कहना है कि हर रोज मसूरी से देहरादून पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है। परिवहन निगम की बस का पास भी बनाया गया है।

उसके बाद भी बस चालक बसे नहीं रोकते हैं। जिससे उनको घर आने जाने में बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं लंढौर निवासी संदीप अग्रवाल का कहना है कि पर्यटन सीजन में भी परिवहन निगम की बसें संचालित नहीं हो रही हैं। परिवहन निगम के मसूरी इंचार्ज सुरेद्रं डंगवाल ने कहा कि कर्मचारियो की कमी के कारण बसे नियमित नहीं संचालित हो रही थी, लेकिन अब व्यवस्था पटरी पर आ गई है। पर्यटन सीजन में बसे नियमित से संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button