Entertainment

प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोबल लेवल पर मदद की गुहार लगाई, ‘मेरा देश रो रहा है हमें आपकी ज़रूरत है

नई दिल्ली, कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश में मातम का मौहल खड़ा कर दिया है। न हॉस्पिटल्स में बेड हैं, ना मरीज़ों को बचाने के लिए ऑक्सीज़न की सप्लाई, दवाई और इंजेक्शन के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं। देश इस वक्त जिन हालातों से गुज़र रहा है ये देखकर हर किसी का दिल रो रहा है। इस दौरान आम लोग तो एक दूसरे की मदद कर ही रहे हैं, साथ ही सेलेब्स भी लोगों की मदद के लिए आए हैं और इस जंग से निपटने के लिए जो भी ज़रूरी संसाधन हैं उसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर कर रहे हैं। सेलेब्स भी अपने स्तर पर मदद की गुहार लगा रहे हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं।

इस क्रम में लंदन में बैठीं प्रियंका चोपड़ा ने भी ग्लोबल लेवल पर मदद की गुहार लगाई है। देश की हालत देखकर प्रियंका चोपड़ा भी बहुते परेशान हैं और खुले तौर पर मदद की अपील की है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस कहती हैं, ‘हमें क्यों फर्क पड़ता है? ये अभी इतना ज़रूरी क्यों है? मैं यहां लंदन में बैठी हूं और भारत में रह रहे अपने परिवार और दोस्तों से सुन रही हूं कि कैसे वहां हॉस्पिटल्स में जगह नहीं है, आईसीयू खाली नहीं, एंबुलेंस बहुत व्यस्थ हैं, ऑक्सीज़न की कितनी किल्लत हो रही है। शमशान घाटों शवों से भरे पड़े हैं क्योंकि मरने वालों की संख्या इतनी ज्यादा है’।

‘भारत मेरा घर है और भारत रो रहा है। ग्लोबल क्मयुनिटी के तौर पर हमें देश की चिंता करने की ज़रूरत है और मैं बताती हूं कि क्यों चिंता करने की ज़ररूत है। क्योंकि जब तक सब सुरक्षित नहीं होंगे कोई सुरक्षित नहीं होगा। इसलिए अपने साधनों का इस्तेमाल करें और लोगों की मदद करें ताकी इस महामारी को रोका जा सके। कृपया डोनेट करें। मैं समझती हूं कि बहुत लोग ये सोचकर गुस्से में हैं कि हम इस जगह क्यों हैं? हमारे साथ ऐसा क्यों हो रहा है? हम इस बारे में बात करेंगे बिल्कुल करेंगे लेकिन पहले इसे खत्म करने के लिए आगे आएं और लोगों की मदद करें’।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button