Entertainment

इकलौते बेटे के निधन के बाद बोले सुशांत सिंह राजपूत के पापा, ‘मन्नत से मांगा था उसे

सुशांत सिंह राजपूत के दु:खद निधन के बाद उनके फैंस, इंडस्ट्री और परिवार वाले सब अफ़सोस मना रहे हैं। सुशांत की यादें अभी भी दिल कचोट रही हैं। जो लोग सुशांत को जानते नहीं, वो उनके लिए शिद्दत से दर्द महसूस कर रहे हैं तो सोचिए जिन्होंने उन्हें जन्म दिया और पाल-पोसकर बड़ा किया, उनके दर्द का आलम क्या होगा। सुशांत के पिता केके सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे बड़ी मन्नतों के बाद सुशांत का जन्म हुआ था।

तड़का बॉलीवुड को दिये वीडियो इंटरव्यू में सुशांत के पिता ने कहा कि सुशांत का जन्म चार लड़िकयों के बाद हुआ था। उन्होंने उनके जन्म से पहले बहुत प्रार्थना की थी। केके सिंह ने बताया कि सुशांत किस हाल से गुज़र रहे हैं, इसके बारे में उनसे बात करते थे, मगर निधन से कुछ वक़्त पहले इस संबंध में कोई बात नहीं हो सकी। सुशांत के पिता ने इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे के बारे में बताया कि सुशांत की महिला दोस्तों में वो सिर्फ़ उन्हीं को जानते थे। मुंबई में तो उनसे मुलाक़ात हुई ही थी, वो पटना वाले घर पर भी आयी थीं।

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत की मुलाक़ात पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी और दोनों काफ़ी वक़्त साथ रहे थे। सुशांत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने आवास पर सुसाइड कर ली थी। सुशांत के निधन के बाद अंकिता मुंबई में उनके परिवार से भी मिली थीं।

सुशांत के इस कदम के पीछे को ठोस वजह तो सामने नहीं आयी है, मगर पुलिस रिपोर्ट्स के अनुसार वो डिप्रेशन में चल रहे थे। अब डिप्रेशन की क्या वजह थी, इसको लेकर बहुत सारी थ्योरीज़ सोशल मीडिया में चल रही हैं। मसलन नेपोटिज़्म और बॉलीवुड की खेमेबाज़ी।

पुलिस मार्टम की अंतिम रिपोर्ट में सुसाइड की पु्ष्टि की गयी है। रिपोर्ट में बाहरी चोटों के कोई निशान नहीं मिले हैं। वहीं पुलिस जांच में अब तक किसी साजिश के सुराग भी नहीं मिले। हालांकि सुशांत के फैंस, इंडस्ट्री के कुछ लोग और नेता सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया में इसको लेकर लगातार कैंपेन चलाये जा रहे हैं। सुशांत अब दिल बेचारा में आख़िरी बार नज़र आएंगे, जो 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर आ रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button