Entertainment

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर NCB ने मारा छापा

बॉलीवुड दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में कई लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं कई बड़े नाम अभी भी इस केस में जुड़ते नजर आ रहे हैं। इस केस में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला मामला रहा है ड्रग्स एंगल। इसकी जांच काफी लंबे समय से जारी है। वहीं अब इसकी गाज ‘द कपिल शर्मा शो’ की कमीडियन भारती सिंह पर गिरी है। जी हां, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का छापा कमीडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर पर पड़ा है।

भारती सिंह का नाम इस केस में शामिल होना उनके फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला रहा है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है, जिसमें कहा गया है, ‘मुंबई में कमीडियन भारती सिंह के घर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का छापा पड़ा है।’

बता दें कि ड्रग्स से जुड़े मामले की जांच करने को लेकर एनसीबी की टीम भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के फ्लैट तक पहुंच चुकी है। वहीं उनसे इस केस से जुड़े कई पहलुओं पर सवाल किए जाएंगें।

आपको बता दें कि भारती सिंह से पहले, ड्रग्स केस में शुक्रवार को एक्टर अर्जुन रामपाल एनसीबी के ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान अर्जुन से ड्रग केस में कई घंटों तक पूछताछ चली। वहीं अर्जुन से पहले उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से दो दिनों तक पूछताछ की गई थी। वहीं इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती से लेकर दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह जैसे नाम के बाद से लगातार अब तक यह सिलसिला जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button