Entertainment

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपने निजी जीवन, पारिवारिक जीवन और सामाजिक जीवन को अच्छे से मैनेज कर लेती हैं। एक्ट्रेस ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं, बल्कि सोशल लाइफ में भी काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस एक लग्जरी लाइफस्टाइल फॉलो करने के साथ ही जरुरतमंदों की मदद के लिए तैयार रहती हैं और कई मौकों पर उन्होंने एनजीओ, इंटरनेशनल संगठन और सरकारों के माध्यम से लोगों की मदद की है। अभी एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंसलेस में रह रही हैं, लेकिन फिर भी भारत में भी सक्रिय रहती हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस ने कोरोना वायरस महामारी में पीएम केयर फंड और यूनिसेफ को पैसे दान किए थे ताकि डेली वैजेज वर्कर्स की मदद हो सके। अब एक्ट्रेस असम में आई बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। एक्ट्रेस और उनके पति ने असम बाढ राहत कोष में मदद की है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने फैंस को भी मदद करने के लिए कहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने इस आपदा की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए लोगों से अपील की है और इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इंफो फोटो जारी किए हैं। एक्ट्रेस ने लिखा है- ‘जब हम सभी अभी वैश्विक महामारी के प्रभावों से निपट रहे हैं, असम का भारतीय राज्य एक और बड़े संकट से जूझ रहा है। मानसून की भारी बारिश से लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाली बाढ़ से यह तबाह हो गया। जीवन और भूमि/संपत्ति पर पड़ रहा प्रभाव अकल्पनीय है। तेजी से बढ़ रहे जल स्तर ने दुनिया के सबसे बेहतरीन वन्यजीव अभयारण्यों में से एक काजीरंगा नेशनल पार्क में भी बाढ़ ला दी है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘उन्हें हमारे ध्यान और समर्थन की आवश्यकता है। मैं कुछ विश्वसनीय संगठनों की जानकारी दे रही हूं, जो असम में जमीन पर कुछ अच्छा काम कर रहे हैं। निक और मैंने इन सभी को दान दिया है। आइए हम उनका समर्थन करें ताकि वे ज़रूरतमंद लोगों की मदद करना जारी रख सकें।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button