EntertainmentFashionLifestyleMovieNational

मौनी रॉय और सूरज नांबियार, शादी के बंधन में बंधे

मलयाली रीति-रिवाजों के साथ ब्याह रचा लिया है मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने…

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय ने आज यानी 27 जनवरी, गुरुवार को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग 7 जन्मों का रिश्ता बना लिया है. अभिनेत्री मौनी रॉय ने करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में आज अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग कर ली है। दोनों ने साउथ गोवा में मलयाली रीति-रिवाजों के साथ ब्याह रचा लिया है। दोनों की शादी में शरीक होने के लिए टीवी और बॉलीवुड जगत के कई सितारे पहुंचे हैं।

मौनी रॉय ने केंद्रीय विद्यालय से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन किया। उन्होंने अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी।

Mouni Roy and Suraj Nambiar

सूरज नांबियार ने आर. वी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक करने के बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इन्वेस्टमेंट साइंस एंड इंटरनेशनल मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी।

मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार कब से रिलेशनशिप में हैं, इसका अंदाजा किसी को नहीं है क्‍योंकि दोनों ने ही खुलकर कभी नहीं बताया कि वह एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं, मगर वर्ष 2021 में मौनी ने नया साल सूरज और उसके परिवार के साथ दुबई में मनाया था। मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें साफ दिख रहा था कि मौनी सूरज के परिवार के साथ दुबई में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button