Business

डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दाम के विरोध में पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत बैलगाड़ी पर सवार होकर निकले

डीजल और पेट्रोल के लगातार बढ़ते दाम के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्‍व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मुख्‍यमंत्री बैलगाड़ी पर सवार होकर निकले। वहीं, रुड़की में भी डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

हरीश रावत की क्वारंटाइन अवधि पूरी

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 14 जून को नई दिल्ली से देहरादून आए थे। यहां आने पर वह नियमानुसार 14 दिन होम क्वारंटाइन रहे। रविवार को उनकी यह अवधि पूरी हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्वयं सोशल मीडिया में इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि उनकी क्वारंटाइन की अवधि पूरी हो गई है। वह प्रशासन और अपने सभी साथियों का धन्यवाद देते हैं कि वह इस अवधि का नियमपूर्वक पालन कर सके। अब वह सोमवार से सामाजिक गतिविधियों की शुरुआत कर देंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को शारीरिक दूरी के मानक का ख्याल रखना होगा। वे स्वयं मुख्यमंत्री रहे हैं, इसलिए उन्हें यह मानक स्थापित करने पड़ेंगे। यदि उच्च नहीं तो साधारण व्यक्ति इन नियमों का पालन करता दिखाई देना चाहिए। उन्‍होंने सोमवार सुबह रायपुर शिव मंदिर, निकट महाराणा प्रताप चौराहा पर अपने क्वारंटाइन के समय की कुशलता पूर्वक समापन पर भगवान शिव के चरणो में कोरोना काल की शीघ्र समाप्ति और जनता की कुशल क्षेम के लिए प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button