Business

सोना-चांदी के भाव में आई बढ़ोतरी, जानिए भाव

घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को जबरदस्त उछाल के चलते चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर चार सितंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत 3,564 रुपये की भारी बढ़त के साथ 64,787 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। एमसीएक्स पर यह इस चांदी का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव सोमवार सुबह 10 बजकर 1 मिनट पर 3,372 रुपये की उछाल के साथ 65,977 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। यह एमसीएक्स पर इस चांदी का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है। वैश्विक बाजार में भी सोमवार सुबह चांदी के भाव में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोना वायदा

घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें सोमवार सुबह रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर ट्रेंड करती दिखी हैं। एमसीएक्स पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव सोमवार सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर 785 रुपये की बढ़त के साथ 51,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। यह इस सोने का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है। इसके अलावा पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव इसी समय 790 रुपये की तेजी के साथ 52,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। यह भी इस सोने का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है।

जानिए क्या होता है वायदा भाव?

सोने का व्यापार दो तरह से होता है। एक हाजिर बाजार में और दूसरा वायदा बाजार में। वायदा बाजार को कमोडिटी एक्सचेंज भी कहा जाता है। वायदा बाजार में वस्तु को डिजिटल माध्यम से बेचा और खरीदा जाता है। वायदा बाजार में वस्तु के पुराने और नए भावों के आधार पर भविष्य के भावों में सौदे किये जाते हैं। इस बाजार में एक तय तारीख तक के लिए सौदे होते हैं। वायदा बाजार का सीधा असर हाजिर बाजार पर पड़ता है। हाजिर बाजार और वायदा बाजार में वस्तु के भाव में कोई बड़ा अंतर नहीं होता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने में जबरदस्त तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार सुबह कॉमेक्स पर सोने की वायदा कीमत 1.61 फीसद या 31.50 डॉलर की जबरदस्त उछाल के साथ 1,956.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखी। इसके अलावा सोने की वैश्विक हाजिर कीमत इस समय 1.58 फीसद या 30.01 डॉलर की भारी बढ़त के साथ 1,932.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती देखी गई।

चांदी के वैश्विक भाव में भी उछाल

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर सोमवार सुबह 6.06 फीसद या 1.39 डॉलर की बढ़त के साथ 24.24 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत इस समय 5.99 फीसद या 1.36 डॉलर की बढ़त के साथ 24.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती देखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button