States

नीति आयोग के उपाध्यक्ष डा. राजीव कुमार शुक्लापुर स्थित हेस्को मुख्यालय पहुंचे, वाटर मिल स्टेशन का करेंगे उद्घाटन

राज्य ब्यूरो, देहरादून। नीति आयोग के उपाध्यक्ष डा. राजीव कुमार शुक्लापुर स्थित हेस्को मुख्यालय पहुंच गए हैं। यहां उनका हेस्को के संस्थापक डॉ अनिल जोशी ने किया स्वागत। आपको बता दें कि राजीव कुमार दो दिनी दौरे उत्तराखंड पर हैं। दौरे के पहले दिन वह शुक्लापुर स्थिति हेस्को परिसर में संस्था के संस्थापक व पद्म भूषण डा. अनिल जोशी से मुलाकात करने के साथ ही हेस्को में चल रही गतिविधियों के संबंध में जानकारी ले रहे हैं।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार नीति आयोग के उपाध्यक्ष हेस्को के कार्यों और इतिहास के संबंध में जानकारी हासिल करेंगे। दोपहर बाद वह हेस्को परिसर में वाटर मिल स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह परिसर में ही आयोजित परिचर्चा में हिस्सा लेंगे। अगले दिन, यानी शनिवार को वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वह मुख्यमंत्री को राज्य की विशेष आवश्यकताओं की पूर्ति और अवस्थापना सुविधाओं को पहाड़ चढ़ाने में पेश आ रही कठिनाइयों को दूर करने का रोडमैप सुझा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button