Uttarakhand

39वीं अखिल भारतीय डाक बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन, देशभर के डाक खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल

देहरादून। उत्तराखण्ड डाक परिमंडल, देहरादून के तत्वावधान में आयोजित 39वीं अखिल भारतीय डाक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आज विभिन्न वर्गों के रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में एम. यू. अब्दाली, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, उत्तराखण्ड डाक परिमंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न डाक परिमंडलों से आए खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित किया।
टीम इवेंट के विजेता-महिला टीम इवेंट-पश्चिम बंगाल परिमंडल-पुरुष टीम इवेंट केरल परिमंडल रहा।
व्यक्तिगत एवं युगल वर्ग के फाइनल परिणाम इस प्रकार से हैं। 1. पुरुष एकल (45़) पराग एकांडे (महाराष्ट्र परिमंडल)
2. पुरुष एकल दृ अमित शर्मा (उत्तराखण्ड परिमंडल), 3. पुरुष युगल (45़) जोमोन जॉर्ज (केरल परिमंडल) एवं संजीव (उत्तराखण्ड परिमंडल), 4. महिला युगल जूही देवांगन प्रसाद (छत्तीसगढ़ परिमंडल) एवं लीला लक्ष्मी आर. (कर्नाटक परिमंडल),
5. महिला एकल अनुरिया दास (पश्चिम बंगाल परिमंडल), 6. मिश्रित युगल स्वाधीन गौड़ा (ओडिशा परिमंडल) एवं जूही देवांगन प्रसाद (छत्तीसगढ़ परिमंडल), 7. मिश्रित युगल अमित शर्मा (उत्तराखण्ड परिमंडल) एवं देव आचार्य (केरल परिमंडल) रहे।
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता ने देशभर के डाक विभाग के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी समन्वय, भाईचारे एवं खेल भावना को बढ़ावा देने का उत्कृष्ट मंच प्रदान किया। समापन समारोह के अवसर पर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल एम. यू. अब्दाली ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के उत्साह, समर्पण एवं उत्कृष्ट खेल भावना की सराहना करते हुए विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उत्तराखण्ड डाक परिमंडल के लिए इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करना गौरव का विषय रहा। परिमंडल की ओर से प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों, निर्णायकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया। देशभर से आए खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और खेल भावना के साथ 39वीं अखिल भारतीय डाक बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button