States

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में पूजा अर्चना कर कार्य का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में पूजा अर्चना कर कार्य की शुरुआत की। आज बुधवार को मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने पहली बार सचिवालय पहुंचे और उन्‍होंने शासकीय कार्यों की शुरुआत की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पहला दौरा हरिद्वार का होगा। वह बुधवार दोपहर हरिद्वार जाकर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और शाम को देहरादून वापस लौटेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार सुबह सचिवालय गए। यहां उन्‍होंने हवन पूजन किया। इसक बाद उन्‍होंने शासकीय कार्यों की शुरुआत की।

यहां से वह दोपहर दो बजे हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। भानियावाला, रायवाला और शांतिकुंज में भाजपा कार्यकर्त्‍ता उनका स्वागत करेंगे। वह हर की पैड़ी में शाम को गंगा आरती में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हरिद्वार में भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और पार्टी कार्यकर्त्‍ताओं से मुलाकात करेंगे। देर शाम उनका देहरादून लौटने का कार्यक्रम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button