Entertainment

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को योग से होने वाले फायदों के बारे में बताया

नई दिल्ली, सोमवार 21 जून को दुनिया भर में 7वां योग दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नेता, अभिनेता योगासन करते वक्त के फोटोज वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को योग करने की सलाह दे रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो लोगों को योग से होने वाले फायदों के बारे में बता रही हैं।

वीडियो में की शुरूआत में अभिनेत्री सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आत्मनमस्ते कर रही हैं। साथ ही सभी के सुख, शांति और स्वास्थ्य की प्रार्थाना कर रही हैं। इसके बाद वो वीडियो में कहती हैं कि, ‘आज लोगों को साँस के बारे में बताएगी कि क्योंकि साँस हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इस मुश्किल वक्त में हमको अपनी साँसों पर कंट्रोल करने की जरूरत है, जो हमारी ब्रेथ को कंट्रोल करते उसको प्राणायाम कहते हैं। तो आज इस योग दिवस के मौके पर मैं आपको भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करने व बताने जा रही हैं। जो हमारे शरीर व मष्तिक को शांत करता है, तनाव को दूर करता है और एकाग्रता में सुधार करता है।’

वीडियो में वो आगे कहती है, ‘भ्रामरी प्राणायम हामिंग की ओम ध्वनि के माध्यम से 15 प्रतिशत नाइट्रिक ऑक्साइड उत्पन्न करता है, जो कोविड-19 से ठीक होने में मदद करता है। साथ ही उन्होंने फैंस से वीडियो को शेयर करते व योग करने का आग्रह किया है।’ वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा है और फैंस से हर दिन योग करने का अनुरोध किया है।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘हंगामा 2’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में परेश रावल, मिजान जाफरी, प्रणिता सुभाष भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और वीनस एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा वो ‘निकम्मा’ में भी नजर आने वाली हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button