States

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा- पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में हुए घोटालों को लेकर कांग्रेस नेताओं में बेचैनी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन और बयानबाजी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में हुए घोटालों को लेकर कांग्रेस नेताओं में बेचैनी है और वे जनता का ध्यान हटाने को ऐसी हरकतें कर रहे हैं।

भगत ने कहा कि कांग्रेस नेता अपनी पार्टी के अंदरूनी झगड़ों से भी परेशान हैं। ऐेसे में कांग्रेस अस्तित्व बचाने को प्रदेश की भाजपा सरकार और संगठन के खिलाफ कुछ न कुछ बोलते रहने की रणनीति अपनाए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई भी नेता घोटालों के बारे में नहीं बोलता, क्योंकि वे जानते हैं कि हर घोटाले में कांग्रेस नेताओं का नाम जुड़ा है। उन्होंने कांग्रेस पर कोरोना के नियमों के उल्लंघन का आरोप भी लगाया। साथ ही कहा कि कोरोना से लड़ाई में सहयोग देने की बजाय कांग्रेस इसमें बाधा डालने की कोशिश कर रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कांग्रेस पर बोला हमला

मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण पर पहुंची जिला पंचायत  अध्यक्ष मधु चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोला। कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार के विकास कार्यों को देख कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कांग्रेस की विकास विरोधी नीतियों के चलते बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

जौनसार-बावर के चकराता व कालसी ब्लॉक क्षेत्र के भ्रमण पर निकली जिपं अध्यक्ष मधु चौहान ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्या जानी। इस दौरान जिपं अध्यक्ष ने चकराता विधानसभा क्षेत्र के विकास में कांग्रेस को बाधक बताया। कहा कि जो काम कांग्रेस पिछले साठ वर्षों में नहीं कर सकी वह भाजपा ने चार साल के कार्यकाल में कर दिखाया। केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार बनने से जनजाति क्षेत्र के दुर्गम ग्रामीण इलाकों में विकास की गति जोर पकड़ रही है।

जिपं अध्यक्ष की मौजूदगी में खत बमटाड़, पशगांव व बाना क्षेत्र के करीब 25 ग्रामीण परिवार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। जिपं अध्यक्ष ने भाजपा में शामिल हुए सभी का स्वागत कर विकास का भरोसा दिलाया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख कालसी मठोर सिंह, ज्येष्ठ उपप्रमुख भीम सिंह चौहान, कनिष्ठ उपप्रमुख रितेश, पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख दयाराम चौहान, स्याणा आनंद शर्मा, अमित तोमर, टीकम सिंह, धजवीर तोमर, मातबर शर्मा, दयाल सिंह, तारादत्त शर्मा, यशपाल राणा, दौलत दास, महेंद्र तोमर, मान सिंह नेगी, युद्धवीर सिंह, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button