Entertainment

अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का 35 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से लगातार बीते कई महनों से बुरी खबरें आने का सिलसिला जारी है। एक के बाद एक स्टार्स के निधन की खबरों ने सभी को हिला कर रख दिया है। वहीं अब एक और बुरी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे का निधन हो गया है। 35 साल के आदित्य पौडवाल पिछले काफी समय से किडनी की परेशानी से जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे।

आदित्य पौडवाल के निधन पर शंकर महादेवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जाहिर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘यह सुनकर काफी दुखी हूं! हमारे सबसे प्रिय आदित्य पौडवाल अब नहीं रहें!! इस बात पर मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं! क्या कमाल के संगीतकार थे और कितने प्यारे इंसान थे!! मैंने अभी एक गीत गाया था जो दो दिन पहले उनके द्वारा इतनी खूबसूरती से प्रोग्राम किया गया था! बस इस के साथ नहीं आ सकता !! लव यू भाई … तुम्हारी याद आती है

आदित्य पौडवाल अपनी मां अनुराधा की राह पर चल रहे थे। वह भजन और भक्ति गीत गाते थे। वहीं आदित्य म्यूजिक भी कंपोज करते थे। आदित्य एक बेहतरी म्यूजिक डायरेक्टर भी थे। ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में आदित्य का नाम देश में सबसे कम उम्र के म्यूजिक डायरेक्टर की कैटगरी में शामिल है।

आपको बता दें कि आदित्य पोडवाल के निधन से उनका पूरा परिवार बुरी तरह से टूट गया है। वहीं उनके निधन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button