National

शाहजहांपुर में ट्रक-कार की टक्कर में 4 की मौत: 2 की हालत गंभीर घायल, एक ही परिवार के सदस्य

शाहजहांपुर। शादी समारोह से लौट रहे कार सवार चार लोगों की ट्रक की टक्कर से मृत्यु हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। अल्हागंज के महुआ गोरा गांव से क्षेत्र के ही कटियूली गांव में बरात गई थी। जिसमे अल्हागंज के दहेना गांव निवासी राहुल यादव, गौरा गांव निवासी आकाश, विनय, गोपाल, मोहित व ठीगरी गांव निवासी रजत भी कार से गए थे। 

रात एक बजे लौट रहे थे सभी

रात करीब एक बजे सभी लौट रहे थे। कटियूली गांव से कुछ दूरी पर ट्रक ने कार में टक्कर मार दी जिससे राहुल, आकाश, विनय व गोपाल की मृत्यु हो गई जबकि रजत व मोहित घायल हो गए। दोनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर बरेली मोड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। सीओ अमित चौरसिया ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

डिस्क्लेमर: इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button