Uttarakhand

एक दर्जन पुलिस अधिकारियों के तबादले किए, शेखर चंद्र सुयाल होंगे देहरादून के नए एसपी सिटी 

देहरादून। उत्तराखंड गृह विभाग ने एक दर्जन अपर पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) के तबादले किए हैं। देहरादून के नए एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल होंगे। सुयाल के पास हरिद्वार एसपी देहात का चार्ज था। अब तक एसपी सिटी देहरादून रहे प्रमोद कुमार को एसपी सिटी रुद्रपुर बनाया गया है। एएसपी पंकज गैरोला के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली चल रहे एसपी देहात-2 (विकासनगर) का चार्ज एएसपी स्वतंत्र कुमार सिंह को दिया गया है।

इनके अलावा एएसपी मनोज कत्याल को एएसपी हल्द्वानी से डिप्टी कमांडेंट 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है। एएसपी उत्तम सिंह नेगी को विजिलेंस में देहरादून सेक्टर का एएसपी बनाया गया है। एएसपी हरबंश सिंह को एएसपी अल्मोड़ा से ट्रांसफर कर एएसपी हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है। एएसपी अनुषा बडोला को एटीसी हरिद्वार से एसपी क्राइम ऊधमसिंहनगर का चार्ज दिया गया है। एएसपी अमित कुमार टिहरी भेजे गए हैं। उनके पास अब तक एसपी सिटी नैनीताल का चार्ज था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button