Uttarakhand

रक्तदान जागरूकता रैली निकालकर किया जनजागरूक

ऋषिकेश। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से कल 14 सितंबर को डोबरा विस्थापित बारात घर, लक्कड़ घाट रोड में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर रविवार शाम को दोपहिया वाहन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
रैली में संत निरंकारी मिशन के सेवादारों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोपहिया वाहनों पर सवार सेवादारों ने विस्थापित असेना, डोबरा, चोपड़ा फार्म, डोबरा आदि क्षेत्रों से गुजरते हुए लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी।
मिशन के वॉलिंटियर्स हाथों में तख्तियां लिए रक्तदान महादान, रक्तदान महादान है इससे बड़ा नहीं कोई वरदान है, छोड़ के सारे काम आओ करें हम रक्तदान आदि नारे लगाते हुए क्षेत्र की जनता को जागरूक किया।
ब्रांच इंचार्ज महादेव कुड़ियाल ने बताया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान समाजसेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
इस अवसर पर लोगों से अपील की गई कि वे 14 सितंबर को आयोजित रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने में अपना सहयोग प्रदान करें। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले ऐसे सामाजिक सेवा अभियानों का उद्देश्य मानवता की सेवा एवं समाज में जनकल्याण की भावना को मजबूत करना है।
रैली में एस एन सी एफ, सेवादल एवं साथ संगत के वालंटियर उपस्थित रहे।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button