Uttarakhand

नीट पेपर लीक मामले छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आप ने घंटाघर पर किया धरना प्रदर्शन

देहरादून। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड ने प्रदेश अध्यक्ष उमा गौड़ सिसोदिया के नेतृत्व में देहरादून स्थित घंटाघर पर स्वर्गीय इन्द्रमणि बड़ौनी की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया ने कहा कि एक तरफ नीट का पेपर लीक होकर लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। दूसरी तरफ जब छात्र अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, तो केंद्र की बीजेपी सरकार के इशारे पर उन पर लाठीचार्ज किया गया। यह बेहद निंदनीय है। बीजेपी सरकार युवाओं की आवाज सुनने के बजाय उसे लाठियों से दबाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के छात्र भी नीट पेपर लीक से प्रभावित हुए हैं। सरकार तुरंत अपने शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करे, और पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए और दोषियों को सख्त सजा दे। साथ ही जंतर मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कर केंद्र सरकार छात्रों से सार्वजनिक माफी मांगे। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश महा सचिव श्याम बाबू पाण्डेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु पुण्डीर, प्रदेशउपाध्यक्ष सुधा पटवाल अशोक सेमवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डीके पाल, प्रवक्ता डी एस कौटिल्य, प्रदेश सचिव जितेन पंथ,मीडिया प्रभारी विपिन खन्ना शैलेश तिवारी कमल राणा, अकेश भट्ट के साथ कार्यकर्ता मौजूद थे। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button