Entertainment

वीजे चित्रा के पति पर अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

तमिल मनोरंजन इंडस्ट्री की लोकप्रिय वीजे और चर्चित एक्ट्रेस चित्रा के सुसाइड केस में पुलिस ने उनके पति हेमंत राव को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। चित्रा का मृत शरीर 9 दिसम्बर को चेन्नई की बाहरी सीमा पर स्थित एक होटल के कमरे में बरामद किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चित्रा और हेमंत ने दो महीने पहले ही कोर्ट मैरिज की थी और जनवरी में पूरे रीति-रिवाज़ से शादी करने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में जांच के दौरान जो कुछ सामने आया, उसके आधार पर उनके पति को धारा 306 के तहत गिरफ़्तार किया गया है। चित्रा के परिजनों ने भी संदेह जताते हुए जांच की मांग की थी। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार, पति को Poonamallee कोर्ट में पेश किया गया, जहां से Ponneri जेल भेज दिया गया।

बता दें, 28 साल की चित्रा का मृत शरीर चेन्नई के नाज़रेथपेट्टई (Nazarethpettai) इलाक़े के एक होटल में मिला था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, निधन से पहले चित्रा ईवीपी फ़िल्म सिटी में शूटिंग कर रही थीं और रात ढाई बजे होटल लौटी थीं। होटल में हेमंत राव भी साथ थे। हेमंत ने पुलिस को बताया था कि होटल आने के बाद चित्रा नहाने गयीं, लेकिन काफ़ी देर तक जब नहीं लौटीं और दरवाज़ा खटखटाने पर जवाब नहीं दिया तो उन्होंने होटल स्टाफ को सूचित किया। डुप्लीकेट चाबी से दरवाज़ा खोला तो उनका शव छत से लटका मिला। बताया जाता है कि चित्रा डिप्रेशन में थीं। इसी के चलते उन्होंने यह दुखद क़दम उठाया।

चित्रा ने तमिल इंडस्ट्री में कई चैनल्स पर प्रस्तोता के रूप में काम किया था। फ़िलहाल वो पांडियान स्टोर्स धारावाहिक में नज़र आ रही थीं। उन्होंने अपने किरदार मुल्लई के ज़रिए लम्बी फैन फॉलोइंग तैयार कर ली थी। चित्रा के निधन से उनके फैंस को गहरा सदमा पहुंचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button