National

उमा भारती ने कहा- 15 जनवरी 2022 के बाद यहां शराब बंदी कानून लागू करवा कर ही रहूंगी

भोपाल, मध्य प्रदेश में 15 जनवरी 2022 के बाद शराब बंदी कानून लागू करने को लेकर उमा भारती ने ताजा बयान दिया है। उन्होंने कहा,’ मैं 15 जनवरी 2022 के बाद यहां शराब बंदी कानून लागू करवा कर ही रहूंगी।’ उन्होंने कहा कि मैं अभी गंगाजी को गंगा सागर छोड़कर आऊंगी, तब तक मध्य प्रदेश में जागरुकता अभियान चलेगा। मध्य प्रदेश में 15 जनवरी के बाद शराब बंदी लागू होकर रहेगी, यही गंगा सागर से तय करके आऊंगी। आगे उन्होंने कहा कि ये अभियान शराब बंदी के लिए अधिकार प्राप्त प्राधिकरण बनाने के लिए होगा। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराब बंदी माडल की तारीफ की।

उमा भारती ने कहा कि गंगाजी की यात्रा 15 जनवरी 2022 को पूरी कर रही हूं। गंगाजी को गंगासागर छोड़कर आऊंगी और वहां से यही तय करके लौटूंगी कि मध्य प्रदेश में शराब बंदी होकर रहेगी। उन्होंने कहा कि जब मैं प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी, तब घोषणा पत्र में नहीं डाला था कि शराब बंदी करेंगे, पर मेरी आत्मा में था। मैंने अधिकारियों से कहा था राजस्व (सरकार की आमदनी) के लिए अलग से रास्ता निकालें।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में यह देखा कि एक भी व्यक्ति शराब से नहीं मरा। क्योंकि दुकानें बंद थीं। शराब की दुकानें खुलने के बाद कई लोगों की मौत हुई है। वे शराब बंदी अभियान चला रहीं महिलाओं से चर्चा भी करेंगी। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा था कि अबकी बार ऐसी सरकार हो, जो गांधीजी के आदर्शों पर चले।

इस साल के शुरुआत में भी चर्चा में आई थी उमा भारती

वहीं इस साल की शुरुआत में उमा भारती का पर्सनल सेक्रेटरी बता किसी ने बिहार आवास बोर्ड के कार्यपालक अभियंता को फोन पर धमकी दी थी। भू-माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने वाले अफसर से कहा- सीएम हाउस में बात हुई सहयाोयग करो नहीं तो भुगतो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button