World

तुर्की अब तालिबान की अपील पर काबुल एयरपोर्ट के संचालन के लिए तकनीकी मदद देने को राजी

नई दिल्‍ली तुर्की ने तालिबान के उस अपील को स्‍वीकार कर लिया है जिसमें तुर्की से काबुल एयरपोर्ट के संचालन के लिए तकनीकी मदद मांगी गई थी। तुर्की राष्‍ट्रपति के प्रवक्‍ता इब्राहिम खान ने बताया है कि इस संबंध में सरकार की देश के सिविलियन एक्‍सपर्ट के बीच वार्ता चल रही है, जिससे काबुल एयरपोर्ट पर तकनीकी मदद दी जा सके। आपको बता दें कि फिलहाल अमेरिकी फौज ने ही काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा और संचालन की जिम्‍मेदारी उठा रखी है। 31 अगस्‍त तक अमेरिका को यहां से चले जाना है। तालिबान पहले ही ये साफ कर चुका है कि अफगानिस्‍तान में अब विदेशी सेनाओं की कोई जरूरत नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button