National

कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं ट्रेनें, लेट होने से यात्रियों को रही परेशानी

नई दिल्ली। संरक्षा कार्य व कोहरे के कारण ट्रेनों की आवाजाही बृहस्पतिवार को भी बुरी तरह से बाधित रही। दिल्ली आने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। इससे यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।बताया गया कि इन ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है। लोकल ट्रेनें भी आधे घंटे से डेढ़ घंटे तक के विलंब से चल रही है। वहीं, दिल्ली में ट्रेन से दफ्तर जाने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है।

13 घंटे तक लेट चल रही विशेष ट्रेन

आनंद विहार टर्मिनल-डिब्रुगढ़ त्योहार विशेष ट्रेन 13 घंटे के विलंब से बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे रवाना हुई। नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ लगभग सात घंटे विलंब से शाम 6.40 बजे, नई दिल्ली डिब्रुगढ़ हमसफर एक्सप्रेस लगभग पौने छह घंटे के विलंब से शाम 5.55 बजे, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर विशेष ट्रेन लगभग पौने तीन घंटे के विलंब से शाम चार बजे और नई दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो लगभग दो घंटे के विलंब से दोपहर ढाई बजे रवाना होगी।

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से चल रही

आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर क्लोन एक्सप्रेस सवा दो घंटे के विलंब से पूर्वाह्न 11 बजे, आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट विशेष चार घंटे के विलंब से दोपहर 12 बजे, आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर त्योहार विशेष आठ घंटे के विलंब से दोपहर 12 बजे चलेगी। हजरत निजामुद्दीन से मदुरै जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 12 घंटे के विलंब से शाम 5.25 पर प्रस्थान करेगी।

 

विलंब से चलने वाली लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनें

चेन्नई-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस-17.08 घंटे

 

मदुरै-हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-16.18 घंटे 

सिकंदराबाद-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस-सात घंटे 

हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन दक्षिण एक्सप्रेस-10 घंटे 

हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस-10.30 घंटे 

डिब्रुगढ़-आनंद विहार टर्मिनल विशेष-15.30 घंटे 

मुजफ्फरपुर-आनंद विहार विशेष-10 घंटे 

दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल त्योहार विशेष-10 घंटे 

दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस- साढ़े आठ घंटे 

सीतामढ़-आनंद विहार टर्मिनल लिच्छवी एक्सप्रेस-पांच घंटे 

मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट विशेष-सात घंटे 

बेगुसराय-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस-साढ़े नौ घंटे 

डिब्रुगढ़-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस-सवा आठ घंटे 

बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस-सवा सात घंटे 

सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस-चार घंटे 

भुवनेश्व राजधानी एक्सप्रेस-तीन घंटे 

हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वी एक्सप्रेस-तीन घंटे 

देरी से चलने वाली लोकल ट्रेनें

होशियारपुर-आगरा छावनी एक्सप्रेस-डेढ़ घंटे 

आगरा छावनी-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस-40 मिनट 

होशियारपुर-नई दिल्ली पैसेंजर-सवा घंटे 

पलवल-गाजियाबाद विशेष- डेढ़ घंटे 

बुलंदशहर-तिलकब्रिज विशेष-डेढ़ घंटे 

मथुरा जंक्शन-नई दिल्ली मेमू-सवा घंटे 

मथुरा जंक्शन गाजियाबाद मेमू-सवा घंटे 

पानीपत-गाजियाबाद मेमू विशेष- एक घंटा 

सहारनपुर-पुरानी दिल्ली ईएमयू-एक घंटा 

पानीपत-नई दिल्ली विशेष-एक घंटा 

जींद-नई दिल्ली मेमू- 40 मिनट 

कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन विशेष-एक घंटा 

मथुरा जंक्शन-गाजियाबाद विशेष-एक घंटा 

खुर्जा-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस-डेढ़ घंटे 

बुलंदशहर-तिलकब्रिज मेमू विशेष-डेढ़ घंटे 

सिरसा-तिलकब्रिज एक्सप्रेस-50 मिनट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button