National

CM अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी! देर रात दिल्ली पुलिस के पास आया कॉल

नई दिल्ली, एक शख्स ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में देर रात दिल्ली पुलिस को एक कॉल आया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त 38 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस को यह धमकी भरा फोन कॉल देर रात 12.05 बजे के आसपास आया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button