National

तेजस्वी की हत्या की पहले भी चार बार कोशिश

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दावा किया है कि उनके बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी की हत्या की पहले भी चार बार कोशिश की जा चुकी है। राबड़ी देवी ने सरकार से उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

बिहार विधानसभा में गुरुवार को विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच हुए हंगामे के बाद अब प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आरोप लगाए हैं कि उनके पुत्र नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर चार बार जानलेवा हमला हो चुका है। विधान परिषद के बाहर राबड़ी देवी ने भाजपा-जदयू पर आरोप लगाए और कहा कि भाजपा-जदयू से तेजस्वी को जान का खतरा है।  तेजस्वी को जान से मारने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी पर अब तक चार बार जानलेवा हमला हो चुका है। उन्होंने दोनों दलों के लिए अपशब्द भी इस्तेमाल किए।
साथ ही राबड़ी देवी ने इस आप के साथ यह आप भी लगाए की बिहार सरकार और चुनाव आयोग राज्य के चार करोड़ जनता से उनके वोट का अधिकार छीनने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के चार करोड़ लोग दूसरे राज्यों में रहने को मजबूर है क्योंकि यहां उनके लिए काम धंधा नहीं है। इन तमाम लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने महालेखाकार की रिपोर्ट का हवाला देकर कहा कि 72 करोड़ से अधिक राशि का घोटाला हुआ है। केंद्र में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है इस देश में घोटाला ही घोटाला हो रहा है। राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री पर देश की महत्वपूर्ण संस्थाओं को बेचने के आप भी लगाए। मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।

 

राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार के लोग सदन में मर्यादा भूलकर गाली-गलौज कर रहे हैं। इसके बावजूद भी राबड़ी ने सम्राट चौधरी पर भी तीखा हमला किया और कहा, “वो तो खुद बोरिंग रोड पर लड़कियों को छेड़ता था. हम गाली देने वाले लोग नहीं हैं, लेकिन बीजेपी के लोग सदन में परिवार को गाली दे रहे हैं.” साथ ही कहा कि सत्ता पक्ष के लोग चाहते ही नहीं है कि सदन की कार्यवाही चले।

बता दे कि बिहार में SIR के मुद्दे पर विपक्ष की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा, “हम निश्चित रूप से विरोध करेंगे क्योंकि यह बिहार के लोगों के बारे में है। उन 4 करोड़ लोगों का क्या जो राज्य से बाहर चले गए हैं? हम 5 दिनों से विधानसभा को घेरे हुए हैं। राज्य सरकार को जवाब देना चाहिए। तेजस्वी यादव को मारने के 4 प्रयास किए गए और उनकी जान को खतरा है। भाजपा और जेडी(यू) साजिश कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button