Entertainment

covid 19 के खिलाफ जंग में उतरे शाहरुख खान ऐसे की दिल्ली वासियों की मदद

देश फैली इस महामारी के खिलाफ सरकार के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी खुलकर सामने आए हैं। सोनू सूद से लेकर किंग ख़ान तक अब तक तमाम सेलेब्स ने लोगों की दिल खोलकर मदद की है। किसी ने करोड़ों की रकम एनजीओ में डोनेट की है, तो किसी ने जरूतमंद लोगों को खाना पहुंचाकर उन तक मदद का हाथ पहुंचाया है, और सेलेब्स द्वारा मदद का ये सिलसिला अब भी जारी है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर हैंडल पर एक ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि बॉलीवुड किंग शाहरुख ख़ान इस बुरे दौर में दिल्लीवासियों की मदद के लिए आगे आए थे। सत्येंद्र जैन के मुताबिक शाहरुख ख़ान ने दिल्ली को 500 remdesivir इंजेक्शन डोनेट किए थे। किंग ख़ान की इस मदद के लिए स्वास्थ मंत्री ने उनका शुक्रियाअदा भी किया है।

सत्येंद्र जैन ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘हम शाहरुख और उनकी मीर फाउंडेशन का दिल से शुक्रिया करते हैं कि उन्होंने दिल्ली को 500 Remdesivir इनजेक्शन डोनेट किए, वो भी ऐसे समय मैं जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। इस मुश्किल वक्त में आपके द्वारा दिए गए समर्थन के लिए हम बहुत अधिक आभारी हैं’। सत्येंद्र जैन के इस ट्वीट में कमेंट कर लोग शाहरुख ख़ान की जमकर तारीफ कर रहे हैं और असली दिल्ली वाला बता रहे हैं।

वैसे ये पहली बार नहीं है जब शाहरुख ख़ान ने कोरोना का खिलाफ इस लड़ाई में किसी सरकार या लोगों की मदद की हो। इससे पहले शाहरुख छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सरकार की भी मदद कर चुके हैं। मुंबई में किंग ख़ान ने अपने मुंबई वाले ऑफिस को एक क्वारंटीन सेंटर बनाने की अपील तक कर दी थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख ख़ान इनदिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। शाहरुख फिलहाल फिल्म की शूटिंग में काफी बिजी हैं। पठान के लिए उनके न्यू लुक की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिनमें एक्टर काफी कूल नज़र आ रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button