National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के सांसदों से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली, : असम-मिजोरम सीमा विवाद पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  असम के सांसदों से मुलाकात करेंगे।  मिजोरम के राज्यपाल हरी बाबू कंभमपति  ने  इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा , ‘केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोनों राज्यों के बीच तनावपूर्ण हालात को ठीक करने के साथ समस्या का समाधान खोजने में जुटे हैं। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री ने शांति बहाली की बाद दोहराई है।’

26 जुलाई को हुई हिंसक झड़प के बाद से ही असम-मिजोरम के बीच सीमा विवाद जारी है। असम सरकार का दावा है कि उनके नागरिकों को मिजोरम के लोग धमका रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए नागरिकों को पड़ोसी राज्य में न जाने की सलाह दी गई है। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा का कहना है कि उन्होंने लोगों से हालात स्थिर होने तक मिजोरम न जाने को कहा है। दूसरी तरफ सीमा विवाद के चलते मिजोरम पुलिस ने असम के चार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और दो प्रशासनिक अधिकारियों समेत करीब 200 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोलासिब जिले के वैरेंगटे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button