National

लुधियाना में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 8 बच्चे कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

लुधियाना। स्कूलोंं में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से देखने को मिल रहे हैं। सरकार की ओर से 26 जुलाई से कक्षा दसवीं से बारहवीं और दो अगस्त से सभी स्कूलों को खोल दिया गया है। इसके बाद चीफ सेक्रेटरी पंजाब की ओर से स्कूलों में रोजाना टेस्टिंग किए जाने की बात कही गई है। इसी के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ती जोधेवाल, न्यू सुभाष नगर में 41 विद्यार्थियों के रैपिड टेस्ट किए गए जिसमें एक ही कक्षा के आठ विद्यार्थी रैपिड टेस्ट में पाॅजिटिव निकले

500 छात्राें में से केवल 150 आ रहे स्कूल

बता दें कि स्कूल के आठों विद्यार्थी 11वीं कक्षा के हैं। इसके बाद स्कूल के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है और सभी के आरटीजीएस टेस्ट भी करवा दिए गए हैं जिनकी रिपोर्ट दो से तीन दिनों तक आनी है। वहीं स्कूल दो शिफ्टों में चल रहा है। कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थी सुबह की शिफ्ट तथा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थी दोपहर की शिफ्ट में स्कूल में आ रहे हैं। स्कूल के 11वीं और 12वीं के कुल 500 विद्यार्थी जिनमें फिलहाल 120 से 150 तक विद्यार्थी स्कूल आ रहे हैं।

विद्यार्थियों को क्वारंटाइन कर दिया गया

प्रिंसिपल राजेश कुमार ने कहा कि रैपिड टेस्ट में 11वीं कक्षा के आठ विद्यार्थी पाॅजिटिव निकले हैं। शिक्षा विभाग और सेहत विभाग को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल विद्यार्थियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है और आरटीजीएस टेस्ट की रिपोर्ट का अब इंतजार है। उन्होंने कहा कि रैपिड टेस्ट में पाजिटिव आने वाले विद्यार्थियों में किसी तरह को कोई लक्षण नहीं था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button