NationalNewsStates

GUJRAT: सूरत में एक इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी आग, 20 लड़कियों को सुरक्षित निकाला

सूरत में दूसरी मंजिल पर लगी आग के कारण इमारत की तीसरी मंजिल पर बनी लाइब्रेरी में पड़ाई कर रही लड़कियां फंस गई थी. मौके पर पहुंची दमकल टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन द्वारा उन्हें बचाया.

गुजरात के सूरत में बुधवार शाम एक बिल्डिंग में आग लग जाने से हड़कंप मच गया. इस दौरान इमारत की तीसरी मंजिल पर बनी एक लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रही लड़कियां फंस गई थीं, जिन्हें समय रहते दमकल विभाग की टीम द्वारा सकुशल निकाला गया. साथ ही कुछ देर बाद आग पर भी काबू पा लिया गया.

शहर के डभोली इलाके में मौजूद एक कमर्शियल बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई थी. कुछ देर में ही आग की लपटें  और धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया. इस बीच इमारत की तीसरी मंजिल पर मौजूद एक लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहीं 20 लड़कियां फंस गईं. जिसके बाद वहां चीख-पुकार मचने लगी.

यह देख आसपास के लोगों ने निगम प्रशासन को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और उन्होंने आग बुझाने के साथ-साथ काफी ऊंचाई पर फंसी लड़कियों को हाइड्रोलिक क्रेन के जरिए सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी जान नही गई.

फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन लोगों से पूछताछ के आधार पर घटना का पता लगाने में जुटे हुए है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button