States

उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू को एक जून तक के लिए बढ़ा दिया गया, 28 मई को खुलेंगी परचून की दुकानें

देहरादून। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि को तीसरे चरण में एक जून सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया गया है। सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड को देखते हुए जैसी परिस्थितियां हैं, उसे देखते हुए सरकार ने  फिलहाल कर्फ़्यू को आगे बढाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि अब कर्फ़्यू के दौरान फल सब्जी, दूध की दुकाने सुबह आठ से 11 बजे तक खुलेंगी। अभी तक यह अवधि सुबह सात से 10 बजे तक थी। इसके अलावा परचून की दुकानें 28 मई को सुबह आठ से 12 बजे तक खुलेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button