National

भारतीय जवानों ने सीमा में घुसे चीनी सैनिक को लौटाया वापस

देश में आठ जनवरी को एलएसी पार करके भारतीय सीमा में घुसे चीनी सैनिक को आज यानी सोमवार को भारतीय सेना ने चुशूल में चीन सेना को वापस लौटा दिया है। भारतीय सेना ने इसकी जानकरी दी है। बता दें कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पार करके पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के दक्षिणी तट पर भारतीय भू-भाग में प्रवेश कर जाने के बाद एक चीनी सैनिक को भारतीय थल सेना ने शुक्रवार को पकड़ लिया था।

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) का यह सैनिक एलएसी पार कर भारत के लद्दाख में पहुंच गया था। इस दौरान वहां तैनात भारत के सैनिकों ने उसे हिरासता में ले लिया था। चीन की तरफ से दावा किया था कि उनका सैनिक रास्ता भटक गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने भारत से अपने सैनिक लौटाने के लिए काफी निवेदन किया था।

देश में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले करीब तीन महीने में इस तरह की यह दूसरी घटना है। शनिवार को भारतीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी थी। चीनी सैनिक ऐसे समय में पकड़ा गया था जब मई के शुरुआत में पैंगोंग झील में दोनों पक्षों के बीच झड़प और सीमा पर तनाव है। इस तनाव के चलते भारतीय सेना और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की ओर से पूर्वी लद्दाख में भारी संख्या में सैनिकों की तैनाती भी कई गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button