National

दिल्ली में झमाझम बारिश का दौर शुरू, 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नई दिल्ली। गुरुवार सुबह भी दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के तेवर नरम ही रहे। इससे पहले बुधवार को तेज धूप में उमस ने परेशान किया, लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से नीचे दर्ज किए गए। गुरुवार आज (19 जून) के लिए मौसम विभाग ने फिर से येलो अलर्ट जारी किया है।

बुधवार को दिन भर धूप निकली रही। बीच बीच में बादलों की लुकाछिपी भी चलती रही। राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं अधिकतम सामान्य से 4.6 डिग्री कम 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 100 से 65 प्रतिशत तक दर्ज हुआ।

पूर्वानुमान के बावजूद बुधवार को खबर लिखे जाने तक कहीं वर्षा नहीं हुई थी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे। 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चलने, गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने एवं हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की भी संभावना है।

स्काईमेट वेदर के अनुसार मानसून जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, यह दिल्ली में 20 से 23 जून के बीच कभी भी दस्तक दे सकता है। मालूम हो कि मानसून के दिल्ली आगमन की तिथि वैसे 27 जून है। लेकिन इस साल यह तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इस साल 16 वर्षों में चौथी बार ऐसा होगा, जब मानसून तय समय से पूर्व दिल्ली में आएगा। मानसून के दौरान वर्षा भी सामान्य या फिर इससे अधिक हो सकती है।

जल्द दिल्ली पहुंच सकता है मानसून

  • बुधवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स रहा 81, इससे पहले 16 मार्च को रहा था 99
  • पूर्वानुमान है कि वायु प्रदूषण से मिली यह राहत अभी बनी रह सकती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button