States

पहाड़ से मैदान तक झमाझम बरसात, IMD ने जारी की चेतावनी

चंपावत। मानसून सक्रिय होने के बाद रविवार रात कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। बागेश्वर जिले के कपकोट में सर्वाधिक 106 मिमी वर्षा रिकार्ड हुई।

मंगलवार को बागेश्वर में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी व नैनीताल में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में 20 जून को मानसून के आगमन के बाद रविवार रात झमाझम वर्षा हुई। सोमवार सुबह 8:30 बजे तक बागेश्वर जिले में 69.2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।

पिथौरागढ़ जिले में 25.5 मिमी, ऊधम सिंह नगर में 12.5 मिमी, नैनीताल में 10.4 मिमी, चंपावत में 4.9 मिमी व अल्मोड़ा जिले में 1.9 मिमी वर्षा हुई।

मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने की वजह से अच्छी वर्षा देखने को मिलेगी। मंगलवार को कुमाऊं मंडल में सक्रिय रहने वाला मानसून बुधवार से समूचे प्रदेश को अपने दायरे में ले लेगा। जून अंतिम सप्ताह प्रदेश में अच्छी वर्षा होने का अनुमान है। बीती रात की वर्षा से चंपावत जिले में धौन-दियूरी-बजौन और ललुवापानी-बनलेख-जैगांव जनतोली दो ग्रामीण सड़कें बंद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button