Entertainment

अमिताभ बच्चन के फैन्स के लिए गुड न्यूज, आज से शुरू हो गया KBC का रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें अप्लाई

अमिताभ बच्चन के फैन्स के लिए गुड न्यूज है, सदी के महानायक को पर्दे पर देखने का एक  मौका मिलने वाला है। KBC 13 के रजिस्ट्रेशन की प्रकिया आज से शुरू हो गई है। यह शो जब भी शुरू होता है तो हजारों लोगों के ल‍िए हॉट सीट पर बैठने की उम्‍मीद जाग जाती है। फिलहाल तक के 12 सीजन में यह शो ना जाने कितने ही लोगों को करोड़पति और लखपति बना चुका है। अब आप एक बार फ‍िर किस्‍मत का ताला खोलना चाहते हैं तो तैयार हो जाए, क्योंकि हम बताएंगे आपको रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया।

आज से शुरू हो गई रेजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए ’कौन बनेगा करोड़पति 13’ के संबंध में एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘कोशिश, मेहनत और पढ़ाई आपको ला सकती है हॉट सीट तक! पाइए अमिताभ बच्चन जी से मिलने और करोड़पति बनने का मौका। रजिस्टर करें और KBC 13 के लिए और दीजिए सवालों के जवाब कल रात 9 बजे से’।बता दें कि पिछली बार की तरह इस बार भी सलेंक्शन प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। आप इस तरह अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

केबीसी 13 के लिए पूछे गए सवाल का जवाब देने के लिए Sonyliv ऐप डाउनलोड करें। सवाल प्रसारित होते ही ऐप के माध्‍यम से उस सवाल का सही जवाब भेजा जा सकता है। इससे पहले ऐप पर लॉगिन करना जरूरी है। ऐप के अलावा www.sonylive.com पर भी केबीसी 13 के लिए पूछे गए सवाल का सही जवाब दिया जा सकता है। यहां भी आपको अपने बारे में कई जानकारी भरनी होंगी।

केबीसी 13 के रजिस्ट्रेशन के लिए ऐसे करें अप्लाई

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 मई सोमवार से शुरू हो चुकी है। आप हर रात 10 बजे अमिताभ बच्चन के सवाल का जवाब दे कर खुद को रेजिस्टर कर सकते हैं। इसके लिए आपको SMS यां सोनी लिव ऐप पर मेसेज भेजना होगा।

पहले पड़ाव में सही जवाब देने वालों की झटनी करके उनकी लिस्ट बनाई जाएगी। तीसरे स्टेप में चुने हुए लोगों से कुछ जनरल नॉलेज से जुड़े प्रश्न पूछ जाएंगे। चौथे राउंड में सिलेक्ट किए हुए लोगों का इंटरव्यू लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button