Business

सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी फिसली, जानिए क्या है भाव

सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने का भाव शुक्रवार सुबह 39 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 48,478 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने की कीमत इस समय 47 रुपये की गिरावट के साथ 48,471 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती देखी गई। वहीं, वैश्विक स्तर पर शुक्रवार सुबह सोने की हाजिर कीमत में भी गिरावट देखने को मिली।

सोने की तरह ही चांदी की वायदा कीमतों में भी शुक्रवार सुबह गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर शुक्रवार सुबह दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत 0.40 फीसद या 239 रुपये की गिरावट के साथ 59,634 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा पांच मार्च, 2021 के वायदा की चांदी इस समय 0.49 फीसद या 303 रुपये की गिरावट के साथ 61,320 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती देखी गई। वहीं, वैश्विक बाजार में चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में इस समय गिरावट देखने को मिली।

वैश्विक बाजार में सोने का भाव

वैश्विक बाजार में शुक्रवार सुबह सोने की वायदा कीमत में बढ़त और हाजिर कीमत में गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा कीमत कॉमेक्स पर 0.07 फीसद या 1.30 डॉलर की बढ़त के साथ 1,812.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.40 फीसद या 7.34 डॉलर की गिरावट के साथ 1,808.46 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

वैश्विक बाजार में चांदी का भाव

वैश्विक बाजार में शुक्रवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.60 फीसद या 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 23.31 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा इस समय चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 0.84 फीसद या 0.20 डॉलर की गिरावट के साथ 23.22 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button