Business

सोने के भाव में आई बढ़ोतरी, चांदी हुई सस्ती, जानें क्या हैं रेट

नई दिल्ली,  सोने एवं चांदी के वायदा भाव में बुधवार को तेजी का सिलसिला देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 11:09 बजे अगस्त, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 93 रुपये यानी 0.19 फीसद की बढ़त के साथ 49,518 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में अगस्त कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 49,425 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह अक्टूबर में डिलिवरी वाले सोने का रेट 100 रुपये यानी 0.10 फीसद की बढ़त के साथ 49,858 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में अगस्त में डिलिवरी वाले सोने का रेट 49,758 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत (Silver Price in Futures Market)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 151 रुपये यानी 0.48 फीसद की गिरावट के साथ 72,097 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का दाम 72,248 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। इसी तरह सितंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 157 रुपये यानी 0.21 फीसद टूटकर 73,256 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में सितंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 73,413 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने का दाम (Gold Price in Global Market)

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर अगस्त, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 5.50 डॉलर यानी 0.29 फीसद की टूट के साथ 1,899.50 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने का रेट 1.65 डॉलर यानी 0.09 फीसद की टूट के साथ 1,898.79 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button