Business

सोने हुआ सस्ता, तो चांदी में भी अच्छी-खासी गिरावट, जानिए क्या भाव

घरेलू वायदा बाजार में बुधवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर पांच अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत 0.60 फीसद या 320 रुपये की गिरावट के साथ 53,251 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 के सोने की वायदा कीमत एमसीएक्स पर इस समय 0.57 फीसद या 304 रुपये की गिरावट के साथ 53,465 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बुधवार सुबह सोने की कीमतों भारी गिरावट देखने को मिली है।

आइए अब घरेलू वायदा बाजार में चांदी का भाव जानते हैं। चांदी के वायदा भाव में बुधवार सुबह भारी गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स पर चार सितंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत बुधवार सुबह 10 बजे 1.88 फीसद या 1,305 रुपये की भारी गिरावट के साथ 68,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत बुधवार सुबह इस समय 1.69 फीसद या 1,219 रुपये की गिरावट के साथ 71,019 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में बुधवार सुबह गिरावट देखी गई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.56 फीसद या 11.40 डॉलर की गिरावट के साथ 2,001.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.49 फीसद या 9.77 डॉलर की गिरावट के साथ 1,992.67 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button