Business

सोने-चांदी के रेट में आई गिरावट, जानें क्या हैं रेट

सोने एवं चांदी के वायदा भाव में मंगलवार को गिरावट का रुख रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:57 बजे जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 148 रुपये यानी 0.30 फीसद की गिरावट के साथ 48,405 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में जून कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का दाम 48,553 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दूसरी ओर, अगस्त, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 138 रुपये यानी 0.28 फीसद की टूट के साथ 48,888 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। अगस्त, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट सोमवार के सत्र में 49,026 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

चांदी की वायदा कीमत (Silver Price in Futures Market)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:59 बजे जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 462 रुपये यानी 0.64 फीसद की टूट के साथ 71,349 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। सोमवार को जुलाई, 2021 अनुबंध वाली चांदी की कीमत 71,811 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। इसी तरह सितंबर में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 421 रुपये यानी 0.58 फीसद लुढ़ककर 72,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। सितंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत सोमवार को 72,921 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने का रेट (Gold Price in Global Market)

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर अगस्त, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 9.30 डॉलर यानी 0.49 फीसद की गिरावट के साथ 1,877.40 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। इसी तरह स्पॉट मार्केट में सोने का रेट 6.67 डॉलर यानी 0.35 फीसद की टूट के साथ 1,874.35 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत

कॉमेक्स पर जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.31 डॉलर यानी 1.11 फीसद की टूट के साथ 27.60 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। इसी तरह हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.29 डॉलर यानी 1.05 फीसद की गिरावट के साथ 27.48 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button