National

भाजपा प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि के स्वागत करने के दौरान किसान प्रदर्शनकारियों ने काफिले पर हमला बोला

नई दिल्ली तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को पूरी तरह से वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। यहां पर चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान किसान प्रदर्शनकारियों के उग्र होने की भी खबरें आ रही हैं। ताजा मामले में बुधवार सुबह गाजीपुर बॉर्डर पर हंगामा हो गया। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश मंत्री अमित बाल्मिकी के काफिले पर  किसान प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि दिल्ली से गाजियाबाद आ रहे थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए यूपी गेट पहुंचे गए। यूपी गेट पर समर्थकों के स्वागत करने के दौरान किसान प्रदर्शनकारियों ने काफिले पर हमला बोल दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए।

कृषि कानून के विरोध में बीते सात महीने से दिल्ली की तमाम सीमाओं समेत यूपी गेट पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की झड़प भाजपा समर्थकों से हो गई। बुधवार सुबह यूपी गेट पर किसान आंदोलन स्थल के अंदर भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए जिसके बाद उनके और किसानों के बीच मारपीट हो गई।

हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची है। इस घटना में भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ी तोड़ी गई है। उधर, अपने नेता के साथ मारपीट के बाद नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजियाबाद एसएसपी कार्यालय पर जाम लगा दिया है। कहा जा रहा है कि किसानों द्वारा भाजपाइयों की गाड़ी में तोड़फोड़ करने के विरोध में ये जाम लगाया गया है।

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ता दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खड़े थे। आराेप है कि दिल्ली से गाजियाबाद वाली लेन पर वाहनों का काफिला जब किसानों के मंच के सामने पहुंचा तो किसानों और भाजपाइयों में नोकझोंक हो गई।

गौरतलब है कि  यूपी गेट पर 28 नवंबर से कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी यहां लगातार पक्का निर्माण कर रहे हैं। इससे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ और फ्लाईओवर के नीचे की सड़क व फुटपाथ खराब हो रहा है। प्रदर्शनकारियों का हाईवे पर दिल्ली जाने वाली लेन व फ्लाईओवर के नीचे पूरी तरह से कब्जा है। प्रदर्शनकारी यहां लगातार पक्का निर्माण कर रहे हैं। अब तक हाईवे पर लगे मंच के किनारे ईंटों की चिनाई कर करीब दो फीट ऊंची दीवार बना दी है। उधर, अपर जिलाधिकारी नगर शैलेंद्र सिंह का कहना है कि अगर पक्का निर्माण हो रहा है, तो वार्ता कर उसे हटवाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button